Vimal Series
जुर्म की आंधी में पत्ते की तरह उड़ते, पनाह तलाश करते, निरंतर जुल्म के खिलाफ लड़ते महानायक की महागाथा
विमल उर्फ सोहल
सात राज्यों में घोषित इश्तिहारी मुजरिम,फिर भी आवारागर्द कुत्ते जैसी दुर् दुर् करती जिंदगी ।
कई बैंक डकैतियों के लिए जिम्मेदार, फिर भी गुनाह के अंध में खूंटे से उखड़ा ।
कई हत्याओ के लिए जिम्मेदार नृशंस हत्यारा,फिर भी खुद अपनी सलामती के लिए पनाह मांगता ।
दुश्मनों का पुर्जा-पुर्जा काट डालने वाला जालिम, फिर भी दीन के हित में लड़ने वाला, मजलूम का मुहाफिज ।
“विमल सीरीज करिश्माई वाकयात और मिकनातीसी किरदारनिगारी की जुगलबंदी से पैदा होने वाला एक ऐसा करिश्मा है जो सालोंसाल इंतज़ार के बाद कभी एक बार वाकया होता है ।”
न भूतो न भविष्यति ! विमल