Sudhir Series
Sudhir Kohli ‘The Lucky Bastard’
सुरेन्द्र मोहन पाठक ने इस अनोखे व्यक्तित्व वाले किरदार को पहली बार 1980 में पेश किया था । उस समय तक भारत में प्राईवेट जासूसी का व्यवसाय कभी चुकंदर और तम्बाकू की तरह दुर्लभ माना जाता था । फिर भी सुरेन्द्र मोहन पाठक ने इसी व्यवसाय को केंद्र में रखते हुए सुधीर कोहली की रचना की जो कि अपने आप में एक चुनौती था जिसकी सुरेन्द्र मोहन पाठक जैसे लेखक से ही अपेक्षा की जा सकती थी ।
हालांकि पाठक साहब ने अभी तक सुधीर सीरीज के केवल 23 उपन्यास ही लिखे हैं जो कि उनके उपन्यासों की गिनती का 10% भी नहीं है; पर फिर भी हर उपन्यास मनोरंजन से भरपूर है । पाठक साहब की जगविख्यात लेखन शैली में सुधीर का रहस्यों से परत दर परत पर्दा उठाना, उसकी दार्शनिक उक्तियां पाठकों को उपन्यास को एक ही बैठक में समाप्त करने को मजबूर कर देती हैं ।